फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramshahar-Kyartu road of seven panchayats selected for Pradhan Mantri Sadak Yojana

Solan News: सात पंचायतों का रामशहर-क्यारटू मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए चयनित

Sun, 26 Mar 2023 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
25 करोड़ रुपये से तैयार किया जाएगा मार्ग
विज्ञापन

विभाग ने डीपीआर तैयार करके दिल्ली भेजी
स्वीकृति मिलते ही काम हो जाएगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रामशहर क्षेत्र की सात पंचायतों को जोड़ने वाला मार्ग रामशहर-क्यारटू का जल्द ही कायाकल्प होगा। यह मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए चयनित हो गया है। 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस मार्ग की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसको स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा इस मार्ग को नए सिरे से बनाया जाएगा। रामशहर से क्यारटू तक 23 किमी लंबा मार्ग है।
वर्तमान में इस मार्ग की हालत काफी खराब है। मार्ग पर जगह-जगह पड़े गड्ढे वाहन चालकों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। चमदार, चिल्लड़, जगेड़ और क्यारी में मार्ग इतना छोटा है कि दूसरी ओर से वाहन को साइड देने के लिए भी जगह नहीं बच रही है। इस मार्ग पर वाहन चलाने खतरे से खाली नहीं है। यह पूरा मार्ग टूट गया है। लंबे समय से मार्ग की रिपेयर नहीं हुई थी। इस मार्ग से रामशहर, मटूली, चमदार, चिल्लड़, मलोकलां, दिगल और लग पंचायतों के लोगों को यातायात सुविधा मिलती है। रामशहर क्षेत्र के सबसे अधिक पंचायतों को जोड़ने वाला इस मार्ग की हालत खराब होने पर सभी पंचायतों ने लोनिवि को प्रस्ताव भेज कर इसे ठीक करने की मांग की थी। चिल्लड पंचायत के प्रधान मदन लाल, रामशहर की कृष्णा शर्मा, चमदार के कर्मचंद, दिगल के प्रधान पवन कुमार, लग के प्रधान प्रेम सागर ने बताया कि रविवार को हुई तेज बारिश से पूरी सड़क पर पानी भर गया है। इससे दोपहिया वाहन चलाना इस मार्ग पर खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने पंचायतों के माध्यम से प्रस्ताव भेज कर इस मार्ग को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता ईश्वर सिंह ने बताया कि रामशहर से क्यारटू मार्ग का चयन प्रधानमंंत्री सड़क योजना के तहत हुआ है। इसकी डीपीआर बना कर दिल्ली स्वीकृति के लिए दिल्ली भेज दी गई है। यह मार्ग पूरी तरह से नया बनाया जाएगा। इस पर 25 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed