{"_id":"68f2252b866adf7b5b0ebf9a","slug":"rampur-depot-of-the-corporation-will-run-additional-buses-before-and-after-diwali-solan-news-c-178-1-ssml1032-146330-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दिवाली से पहले और बाद में अतिरिक्त बसें चलाएगा निगम का रामपुर डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दिवाली से पहले और बाद में अतिरिक्त बसें चलाएगा निगम का रामपुर डिपो
विज्ञापन
त्योहार के चलते शिमला के लिए दो विशेष बसें लगाई, दिवाली वाले दिन 3 बजे तक ही चलेंगी निगम की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिवाली को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कमर कस ली है। निगम का रामपुर डिपो दिवाली पहले घर को जाने वाले लोगों और दिवाली के बाद कामकाज पर लौटने वाले लोगों के लिए मांग पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन दिनों शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली के लिए जाने और वहां से आने वालों की संख्या अधिक रहती है। दिवाली से पहले एसजेवीएन की झाकड़ी, रामपुर और लूहरी परियोजनाओं में काम करने वाले बाहरी राज्य के लोगों समेत नेपाल मूल के मजदूर अपने घरों का रुख कर रहे हैं। इसे देखते हुए रामपुर डिपो ने शिमला तक दो अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। शिमला से रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल के लोगों को अतिरिक्त बस सेवाओं का लाभ मिल रहा है। वर्तमान में दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, हरिद्वार और जम्मू के लिए निगम के 12 रूट चल रहे हैं। यह बसें पूरी तरह से पैक होकर जा रही हैं। दिवाली तक बसों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, उपमंडल रामपुर के कई ग्रामीण रूटों पर अभी भी परिवहन सेवाएं पूरी तरह से पटरी पर नहीं उतर पाई हैं। चार ग्रामीण इलाकों में निगम की बसें फंसी हुई हैं, जबकि कई रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों को भेजा जा रहा है। निगम प्रबंधन ने भी निर्णय लिया है कि दिवाली के दिन दोपहर बाद 3 बजे तक ही बस सेवाओं को चलाया जाएगा।
रामपुर डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। इसके बावजूद शिमला के लिए दो विशेष बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। यदि चंडीगढ़ से मांग आती है, तो बसों को भेजा जाएगा। दिवाली के दिन केवल 3:00 बजे तक ही बस सेवाएं चलेंगी।-- स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिवाली को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कमर कस ली है। निगम का रामपुर डिपो दिवाली पहले घर को जाने वाले लोगों और दिवाली के बाद कामकाज पर लौटने वाले लोगों के लिए मांग पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन दिनों शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली के लिए जाने और वहां से आने वालों की संख्या अधिक रहती है। दिवाली से पहले एसजेवीएन की झाकड़ी, रामपुर और लूहरी परियोजनाओं में काम करने वाले बाहरी राज्य के लोगों समेत नेपाल मूल के मजदूर अपने घरों का रुख कर रहे हैं। इसे देखते हुए रामपुर डिपो ने शिमला तक दो अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। शिमला से रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल के लोगों को अतिरिक्त बस सेवाओं का लाभ मिल रहा है। वर्तमान में दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, हरिद्वार और जम्मू के लिए निगम के 12 रूट चल रहे हैं। यह बसें पूरी तरह से पैक होकर जा रही हैं। दिवाली तक बसों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, उपमंडल रामपुर के कई ग्रामीण रूटों पर अभी भी परिवहन सेवाएं पूरी तरह से पटरी पर नहीं उतर पाई हैं। चार ग्रामीण इलाकों में निगम की बसें फंसी हुई हैं, जबकि कई रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों को भेजा जा रहा है। निगम प्रबंधन ने भी निर्णय लिया है कि दिवाली के दिन दोपहर बाद 3 बजे तक ही बस सेवाओं को चलाया जाएगा।
रामपुर डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। इसके बावजूद शिमला के लिए दो विशेष बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। यदि चंडीगढ़ से मांग आती है, तो बसों को भेजा जाएगा। दिवाली के दिन केवल 3:00 बजे तक ही बस सेवाएं चलेंगी।
विज्ञापन