फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajiv Gandhi Day-Boarding School will be built in Arki

Solan News: अर्की में बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

Mon, 25 Sep 2023 05:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 25 Sep 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जलाणा गांव में 50 बीघा भूमि की चयनित
विज्ञापन

स्कूल भवन निर्माण को 20 करोड़ की राशि भी हुई स्वीकृत
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा स्कूल खुलने से लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अर्की क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत जलाणा गांव में शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से 50 बीघा भूमि का चयन भी कर लिया है। वहीं भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ की राशि भी स्वीकृत हो गई है। इस स्कूल के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों का उद्देश्य छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं देना, उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने के लिए आत्म विश्वास पैदा करना है। विद्यार्थियों को शिक्षा साथ अन्य खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। इन स्कूलों में छात्रों के समग्र विकास के लिए गुणात्मक शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन स्कूलों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्कूल खोलने का लक्ष्य भी प्रदेश सरकार की ओर से रखा गया है। इसके लिए जमीन भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सीपीएस संजय अवस्थी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा है, जिसके तहत अर्की विधानसभा क्षेत्र के जलाणा में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूल निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत जमीन को विभाग के नाम करवाया जा रहा है। जमीन कार्यवाही पूरी होने के बाद आगे की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed