फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajiv Bindal was welcomed by BJP workers in Baddi on becoming the president for the third time

Solan News: तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर राजीव बिंदल का बद्दी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Thu, 10 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर बद्दी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बद्दी के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में दून व नालागढ़ के भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पूर्व विधायक स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर बिंदल पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। प्रदेशाध्यक्ष कालूझिंडा स्थित एक निजी विवि के कार्यक्रम में आए हुए थे। दून भाजपा के मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि ड़ॉ. राजीव बिदंल तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अगर किसी भी विस क्षेत्र के बूथ मजबूत है तो वहां के प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है। अगर बूथ में बिखराव हो तो जीत की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। पिछले लोक सभा चुनाव में दून से 13 हजार की लीड थी, लेकिन विस चुनाव में बूथ मजबूत न होने से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ मजबूत करने की आह्वान किया। इस मौके पर दून के पूर्व विधायक विनोद चंदेल, परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र सिंह राणा, जितेंद्र व कुलभूषण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed