{"_id":"57c41d184f1c1b114b2cb3c1","slug":"rajat-win-a-mr-fresher","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की के रजत और कुनिका को मिला फ्रेशर का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की के रजत और कुनिका को मिला फ्रेशर का खिताब
ब्यूरो, अरकी सोलन
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए छात्रों के स्वागत के लिए अर्की कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मिस्टर फ्रेशर रजत को चुना गया है। मिस फ्रेशर का ताज कुनिका के सिर सजा। मिस्टर पर्सनेलिटी जतिन और मिस ब्यूटीफुल रीतिका को चुना गया। बेस्ट कपल विजय और अंकिता रहे। वेल ड्रेस्ड में राकेश और दीक्षा की जोड़ी अव्वल रही। निर्णायकों की भूमिका रुचि, बाबी, वरुण और रोहित ने निभाई।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष राजेश और सचिव हेमंत भाटिया कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसएफआई के राज्य केंद्र कमेटी के नीतिश ने शिरकत की। जिला पदाधिकारी राकेश बतौर वशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार को छात्र विरोधी बताया है। कहा कि एक तरफ जहां शिक्षा को महंगा किया जा रहा है, वहीं गरीब छात्रों सें शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। गरीब छात्रों के पास शिक्षा का कोई विकल्प नहीं बचा है। इस दौरान विवि में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल को देश की सबसे बड़ी हड़ताल बताया है जो 141वां दिन पार कर चुकी है।
विज्ञापन