फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain since morning in the plains of the district

Solan News: जिले के मैदानी क्षेत्र में सुबह से बारिश

Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rain since morning in the plains of the district
नालागढ़ में बारिश से गेंहू के खेत हुए हरे भरे। संवाद
पहाड़ी क्षेत्रों में शाम तक रहा मौसम खराब
विज्ञापन

ठंड में इजाफा, गेहूं की फसल के लिए वरदान है यह बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश से जिले में ठंड में भी इजाफा हो गया है। वहीं बीबीएन क्षेत्र में वीरवार को सुबह से हो रही रिमझिम बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनी है। यह बारिश रवि की फसल के काफी उपयोगी है।
बीबीएन क्षेत्र में कुछ स्थानों पर रात से बारिश शुरू हुई है, जो पूरे दिन होती रही। यह बारिश रबी की फसल के लिए काफी उपयोगी है। बीबीएन के पहाड़ी क्षेत्र में किसान नवंबर माह के पहले सप्ताह में सूखे ही बिजाई कर देते हैं। यहां पर बारिश होने के बाद भी बोआ हुआ गेहूं उग आता है। बारिश पहाड़ी क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान है। रामशहर की पंचायत प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि क्षेत्र हो रही बारिश गेंहू के लिए काफी अच्छी है। वहीं खेड़ा के किसान अवतार सैणी, मझोली के सुच्चा सिंह, कंगनवाल के सतनाम सिंह, बरूणा के जगजीत सिहं व डूमनवाला के अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिन लोगों के खेतों में सिंचाई सुविधा है उन्होंने गेंहू समय पर लगा दिया। लेकिन अब गेहूं को पानी की जरूरत है। ऐसे में बारिश से किसानों का बिजली खर्चा बचेगा। वहीं कुछ किसान सूखे के चलते बिजाई नहीं कर पाए थे। उनके लिए भी अब बारिश से काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि यह बारिश रवि की फसल के वरदान है। पानी की हर बूंद अनाज के रूप में गिर रही है। इससे जिन किसानों ने सूख में गेहूं लगाया है वहीं पर गेहूं उग आएगा और जिन किसानों ने अभी बिजाई नहीं की है उन्हें खेत तैयार करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बारिश पडने के बाद किसान पिछैती प्रजाति का बीज लगा सकते है जो अच्छी उपज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed