{"_id":"69d51efbd2ec203403022ebf","slug":"rain-brings-cold-again-temperature-drops-by-55-degrees-solan-news-c-176-1-sln1013-166782-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश से फिर लौटी ठंड, तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश से फिर लौटी ठंड, तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट
विज्ञापन
सोलन मालरोड पर मंगलवार को हुई बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं। संवाद
जिले में हुई तीन मिलीमीटर बरसे बादल
दोपहर बाद 3 बजे शुरू हुई बारिश, देरशाम तक चला सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में करीब 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 18.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा और उन्हें गर्म कपड़े निकालने पड़े।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगभग 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे दिनभर ठंड बनी रही। दोपहर बाद करीब 3 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज बारिश में बदल गई। नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।