फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rail over bridge built at Baddi-Pinjore railway gate started

Solan News: बद्दी-पिंजौर रेलवे फाटक पर बना रेल ओवर ब्रिज शुरू

Fri, 23 Aug 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 23 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rail over bridge built at Baddi-Pinjore railway gate started
बद्दी पिंजौर मार्ग पर फ्लाई ओवर चालू होने से दौड़ रहे वाहन। संवाद
अभी सात दिन तक एनएचएआई करेगा इस पर ट्रायल
विज्ञापन

48 करोड़ की लागत में बना है आरओबी, तीन साल लगे
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब नहीं लगेगा लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-पिंजौर मार्ग पर रेलवे फाटक पर बना पुल शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने सात दिन के ट्रायल के लिए चालू कर दिया है। इस पुल के चालू होने से पिंजौर में लगने वाले जाम से अब प्रदेश के सबसे बडे औद्योगिक क्षेत्र को सीधा लाभ होगा। एनएचएआई ने इस पुल को तैयार किया और इस पुल के तैयार होने में 48 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इस ओवर ब्रिज को तैयार करने में तीन साल का समय लगा। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता जगविंद्र सिंह रंगा ने बताया कि शुक्रवार को इस पुल को चालू कर दिया है। फिलहाल इस पुल को ट्रायल के तौर पर चालू किया है। सात दिन के भीतर अगर कोई कमी देखी जाती है तो उसे मरम्मत के लिए रोका जाएगा अन्यथा उसे लगातार चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस पुल के तैयार होने पर पिंजौर में लगने वाले जाम से अब वाहन चालकों को एक बड़ी राहत मिलेगी। पिंजौर से बद्दी तक 17 किमी का यह सफर जाम के चलते एक घंटा लग जाता था लेकिन अब फ्लाई ओवर चालू होने से 20 मिनट में वाहन बद्दी व बरोटीवाला पहुंच जाएंगे। वाहन चालक कृष्ण कुमार ने बताया कि ओवर ब्रिज के चालू होने से समय की बचत के साथ-साथ वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी। बीबीएनआईए के पूर्व अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल व राजेंद्र गुलेरिया ने बताया किओवर ब्रिज के चालू होने से अब उद्योगों में कच्चा माल लाने व तैयार माल भेजने में कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद गीता देवी के नेतृत्व में उनके पति गोपाल सुखोमाजरी, बलविंद्र सिंह, गोला, गोल्डी, पप्पू, बहादुर समेत अन्य लोगों पुल के शुरू होने की खुशी में लड्डू बांटे। गोपाल सुखो माजरी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से इस पुल का विधिवत रूप से उद्घाटन हीं हो पाया। उन्होंने केवल लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की थी। इस फ्लाई ओवर के चालू होने से वाहन बड़ी तेजी से आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed