फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Radiologist on leave at Regional Hospital, Solan; patients unable to get ultrasounds.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, मरीजों के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

Fri, 12 Jun 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के काटने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

अस्पताल में 130 में होता है टेस्ट, निजी क्लीनिक में देने पड़े 600 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मौजूद रेडियोलॉजिस्ट कई दिनों से छुट्टी पर है। वहीं उनकी जगह अल्ट्रासाउंड कर रहे डॉक्टर भी अब छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों और क्लीनिक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में अभी के समय में एक ही रेडियोलॉजिस्ट मौजूद है। उनकी अनुपस्थिति में डॉ. विवेक को मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट पिछले लगभग दो सप्ताह के छुट्टी होने के कारण डॉ. विवेक ही यहां लोगों के अल्ट्रासाउंड करने का काम देख रहे थे। अब उन्हें भी किन्हीं कारणों से छुट्टी पर जाना पड़ा है। ऐसे में शुक्रवार को मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पतालों और क्लीनिक के चक्कर काटने पड़े। अस्पताल में रोजाना 30 मरीजों की अल्ट्रासाउंड अस्पताल में केवल 130 रुपये में किए जाते हैं। वहीं डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को 300 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़े। डॉ. विवेक अब 16 जून तक छुट्टी पर रहेंगे और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन भी सोमवार को ही अस्पताल में बैठेंगे। ऐसे में शनिवार को भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों या क्लीनिक के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन को किन्हीं कारणों से लंबी छुट्टी पर जाना पड़ा और उनके स्थान पर अल्ट्रासाउंड कर रहे डॉ. विवेक भी अब छुट्टी पर चले गए हैं। अस्पताल में सोमवार से डॉ. संदीप जैन अपनी सेवाएं शुरू कर देंगे। ऐसे में मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अल्ट्रासाउंड सेवाएं डॉक्टरों की कमी और छुट्टियों के चलते प्रभावित हो गई हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट Dr. Sanjeev Jain पिछले कई दिनों से छुट्टी पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी संभाल रहे Dr. Vivek भी अब छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लगभग ठप हो गई है।

स्थिति यह है कि मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है, जहां अल्ट्रासाउंड के लिए 300 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में यह सुविधा मात्र 130 रुपये में उपलब्ध है। रोजाना लगभग 30 मरीज इस सेवा का लाभ लेते हैं, लेकिन फिलहाल व्यवस्था बाधित है।

बताया जा रहा है कि डॉ. विवेक 16 जून तक छुट्टी पर रहेंगे, जबकि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन सोमवार से दोबारा सेवाएं शुरू करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके लौटने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।


उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक Dr. Rakesh Panwar ने बताया कि डॉक्टरों की छुट्टियों के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन सोमवार से व्यवस्था सामान्य होने की संभावना है और मरीजों को फिर से अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed