फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Queues formed at 7:00 a.m. and people waited until 3:00 p.m. to vote.

सुबह 7:00 बजे लगी कतारें, मतदान के लिए तीन बजे तक डटे रहे लेाग

Fri, 29 May 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Queues formed at 7:00 a.m. and people waited until 3:00 p.m. to vote.
सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
- लाइव रिपोर्ट -
विज्ञापन

सलोगड़ा पंचायत में महिलाओं, बुजुर्गों समेत कई युवाओं में दिखा वोट डालने का जोश
12:00 बजे तक लगभग 33 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंचायतों चुनावों के दूसरे चरण में सोलन ब्लॉक की 13 पंचायतों में वीरवार को मतदान हुआ। इनमें शहर के साथ लगती सलोगड़ा पंचायत में भी मतदान करवाया गया। यहां सुबह 7:00 से लगी कतारें शाम 3:00 बजे भी खत्म नहीं हुई। लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, जिस कारण कई लोग खड़े-खड़े भी परेशान हो गए। सलोगड़ा के पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा में पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जगह कम होने के कारण स्कूल के मैदान से लेकर पोलिंग बूथ के बाहर हर जगह लोगों की भीड़ लगी रही।
दोपहर 11:30 के बाद से लोगों की भीड़ बढ़ती रही। इस दौरान पंचायत की महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई युवाओं में वोट डालने का जोश देखने को मिला। 12:00 बजे तक लगभग 33 प्रतिशत वोटिंग पूरी हो गई। पोलिंग स्टेशन नंबर 2 के बाहर खड़े होने की कम जगह होने के कारण महिलाओं को दो कतारों में खड़े रहना पड़ा। यहां पर मतदान काफी धीमा चला क्योंकि वोटर बैलेट बॉक्स को लेकर कंफ्यूज हो रहे थे। ऐसे में दोपहर 12:40 बजे पोलिंग अधिकारी ने स्वयं बाहर आकर सभी को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कई युवाओं ने भी पहली बार अपने वोट डाला। इसके अलावा दूसरे राज्यों में पढ़ाई करने वाले युवा भी वोट देने के लिए पंचायत पहुंचे। दिलजीत सिंह की दो बेटियां भी पंचायत में वोट देने के लिए चंडीगढ़ से पहुंची और अपने अधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन

वहीं भीड़ में खड़े लोगों ने बताया कि वह कई घंटों से वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बारी ही नहीं आ रही है। दोपहर 1:00 बजे करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद एक बुजुर्ग को पता चला कि उनकी वोट पंचायत के किसी भी वार्ड में नहीं है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तीन बजे के बाद भी वोटरों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट के अधिकार का करें उपयोग
लोगों को वोट डाले के अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए। युवाओं को पंचायत के लोगों के बारे में अधिक जानकारी होती है। यदि वह वोट देंगे तभी पंचायत का विकास हो पाएगा। वोट का यदि अधिकार मिला है, तो उसका उपयोग कर सभी को अपने और अपनी पंचायत के विकास में भाग लेना चाहिए।
- कांता देवी, 62 वर्ष
युवा ही पंचायतों के विकास का रास्ता
पंचायत के कई युवा वोट डालने के लिए आए हैं, लेकिन कई वोट देने से मना कर देते हैं। युवा की पंचायतों के विकास का असली रास्ता है। आने वाले समय में युवाओं को ही पंचायतों का काम संभालना होगा। यदि बुजुर्ग युवाओं के बारे में सोच कर वोट डाल सकते हैं, तो युवाओं को भी स्वयं के बारे में सोच कर वोट देना चाहिए।
- चंद्र शेखर, 72 वर्ष

पंचायत के विकास के लिए किया वोट
वोटर आईडी बनने के बाद पहली बार वोट डालने के अधिकार का उपयोग करने का मौका मिला। पंचायत के विकास के लिए अधिकार का उपयोग किया है। सभी युवाओं को अपने आसपास के क्षेत्र के बारे में सोच कर विकास करना चाहिए। हमें अपनी सोच से वोट देना चाहिए, ताकि सही व्यक्ति को चुना जा सके और पंचायत का विकास हो सके।
- अंकित कुमार, 22 वर्ष
वोट देने से मिलेगा विकास
एक वोट देने से ही विकास मिलता है। युवाओं को इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है। हमें अपने बड़ों से सिख लेनी चाहिए। युवा यदि आज वोट डालेंगे, तो उन्हें भविष्य में इसका फायदा मिलेगा। आने वाले समय में वह अपने और अपने परिवार के विकास के लिए वोट का प्रयोग करेंगे।

- दिलप्रीत कौर, 23 वर्ष

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत के बाहर वोट डालने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed