{"_id":"5f6b82a98ebc3edf1a4fd7e3","slug":"pwd-exen-office-sealed-as-je-found-positive-in-solan-solan-news-sml346007841","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि का अधिशासी अभियंता कार्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि का अधिशासी अभियंता कार्यालय सील
विज्ञापन
सोलन। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में एक जेई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बीते कुछ दिनों से जेई की तबीयत खराब चल रही थी। इसके बाद बुधवार को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखाई देने लगे। जेई ने अस्पताल में कोविड टेस्ट करवाया और वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद एहतियातन मिनी सचिवालय मार्ग पर बने अधिशासी अभियंता कार्यालय को चार दिनों के लिए सील कर दिया है।
कार्यालय में कोरोना संक्रमित जेई के साथ एसडीओ क्लर्क और अन्य कर्मचारी सीधे सपंर्क में आए हैं। कार्यालय में एसडीओ, पांच जेई, क्लर्क समेत कुल नौ कर्मचारी, अधिकारी होम क्वारंटीन होकर कोरोना संक्रमण की जांच करवा रहे हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कोविड सैंपल जांच करवा रहे हैं। उधर, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रमोद आर्य ने बताया कि कार्यालय में एक जेई कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद बुधवार को पूरे कार्यालय को बंद कर दिया गया। कार्यालय में कुल नौ लोग संक्रमित जेई के संपर्क में आए हैं। एसडीओ, जेई, क्लर्क समेत सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर कोरोना संक्रमण की जांच करवाई जा रही है। कार्यालय को अब चार दिनों के बाद खोला जाएगा।