{"_id":"6b06d2393b89dc1ab000e38f","slug":"punishment-by-court-solan-news-c-176-1-ssml1040-185436-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अफीम तस्करी के मामले में दो दोषियों को 15-15 साल का कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अफीम तस्करी के मामले में दो दोषियों को 15-15 साल का कठोर कारावास
विज्ञापन
अदालत ने प्रत्येक पर लगाया 1.50 लाख रुपये का जुर्माना
वर्ष 2023 में पुलिस ने पकड़ा था अफीम के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विशेष न्यायाधीश शरद कुमार लगवाल की अदालत ने अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। केहर सिंह निवासी गांव बंसाई तहसील नालागढ़ और बीर सिंह निवासी गांव खलेड़नीचनी, डाकघर रामशहर, तहसील नालागढ़ जिला सोलन को अदालत ने 1.50-1.50 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
जिला अटॉर्नी संजय पंडित ने बताया कि जुर्माने का भुगतान न करने पर दोषियों को दो साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। यह मामला 11 फरवरी 2023 का है। एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल गश्त पर था। उन्हें गांव तिराल में गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपनी गाड़ी में अफीम की भुक्की बेच रहे हैं। उन्होंने अपनी गाड़ी केहर सिंह के घर के पास खड़ी की है। दो स्वतंत्र गवाहों मोहम्मद रफी और प्रेम सिंह को शामिल कर छापामारी दल तैयार किया गया। यह दल केहर सिंह के घर पहुंचा। आरोपियों को गाड़ी से दो बोरे उतारते हुए पाया गया जिनमें अफीम की भुक्की भरी थी। कुल 102.879 किलोग्राम अफीम की भुक्की बरामद हुई, जो वाणिज्यिक मात्रा थी।