फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Puneet becomes chairman of Panchayat pradhan parishad in BBN

पुनीत बने बीबीएन पंचायत प्रधान परिषद के अध्यक्ष

Thu, 08 Jul 2021 05:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बगलैहड़ पंचायत के प्रधान पुनीत कौशल को सर्वसम्मति से बीबीएन क्षेत्र के पंचायत प्रधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया जबकि गुरपाल को महासचिव, हेतराम को कोषाध्यक्ष और मेहर चंद को उपप्रधान चुना गया। चंगर, पहाड़ और मैदानी क्षेत्र से 21 सदस्यों को कमेटी में डाला गया।
विज्ञापन

नालागढ़ में दभोटा पंचायत के प्रधान कर्णवीर की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें बीबीएन के 61 पंचायतों ने भाग लिया। पुनीत कौशल को सर्वसम्मति से परिषद का प्रधान चुना गया। नव निर्वाचित परिषद के प्रधान पुनीत कौशल ने कहा कि वर्तमान में पंचायत प्रधान को जो मानदेय मिलता है, वह पंचायत के एक चौकीदार से भी कम है।
विज्ञापन

इस मामले को सरकार के ध्यान में लाया जाएगा। इसके अलावा बीबीएनडीए से जो फंड यहां आता है, उसका अधिक भाग उद्योगों के विकास के लिए हो रहा है। स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनें उद्योगों को दी हैं और अब भूमिहीन हो गए है। इसका फायदा उन्हें भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत प्रधान हेतराम, गुरपाल सिंह, सुलेख चंद, गुरदीप सिंह, पवन कुमार, बलविंद्र कौर, जोगिंद्र पाल, बलविंद्र कौर, अमरीक सिंह, दर्शना, गुरमीत कौर, रामचंद, सरोज देवी, गुरप्रताप सिंह, सुरजन सिंह, रामस्वरूप, कर्णबीर सिंह, अनुबाला, धर्मचंद, राज कुमारी समेत 61 प्रधानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed