{"_id":"655a134cbc35e8e7d50fc744","slug":"pune-school-defeated-siliguri-3-0-solan-news-c-176-1-ssml1040-11175-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुणे स्कूल ने सिलीगुडी को 3-0 से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुणे स्कूल ने सिलीगुडी को 3-0 से दी मात
Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित वॉलाबाल प्रतियोगित में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे, पिलखुवा, राजस्थान, दादरी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
कसौली इंटरनेशनल स्कूल में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में सीबीएसई की पांच दिवसीय अंडर-19 छात्रा नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से तीन विदेशी शारजांह, अबुधाबी व कुवैत की टीम भी भाग लें रही हैं।
प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए क्वाटर फाइनल मैचों में पहला मैच में निसान अकादमी मुक्तसर ने एमएच पब्लिक स्कूल दादरी को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे मैच में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा ने श्री विघ्नेश विद्यालय एसएस स्कूल कूथुर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं तीसरे मैच में मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे ने जीडी गोइनका सिलीगुड़ी को 3-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथे मैच में सेंट्रल एकेडमी एसएस स्कूल राजस्थान ने भी चैतन्य टेक्नो स्कूल कर्नाटका को 3-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने प्रतियोगिता से बाहर होने वाली टीमों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए, उनका मनोबल बढ़ाया तथा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।