{"_id":"60f1cb548ebc3e859e0631db","slug":"pump-house-motor-and-copper-wire-stolen-in-kandaghat-solan-news-sml377093885","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट में लाखों की मोटर और तांबे के तार पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाघाट में लाखों की मोटर और तांबे के तार पर हाथ साफ
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल में तूंदल सिंचाई योजना से शातिरों ने मोटर, तांबे के तार, समेत लाखों रुपये के अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला वीरवार देर रात का बताया जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग कंडाघाट के एसडीओ शशिपाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि पंप हाउस का ताला तोड़कर चोरों ने दो मेन स्विच 200 एंपियर, एक मेन स्विच 63 एंपियर, एक स्टार्टर 60 एचपी, तांबे की केबल 70 मीटर और 30 मीटर चोरी की गई है। यह सभी सामान लाखों रुपये का है जिसका आकलन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस जांच कर दी रही है।