फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pulse Polio campaign begins in Solan on June 28; target set to administer drops to 83,000 children.

Solan News: सोलन में पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू, 83 हजार बच्चों को दवा देने का लक्ष्य

Sun, 21 Jun 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign begins in Solan on June 28; target set to administer drops to 83,000 children.
उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सोलन मनमोह - फोटो : मंदिर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : पुलिस
जिले भर में 443 बूथ और 10 मोबाइल वैन तैनात, घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
विज्ञापन

मां शूलिनी मेले में भी लगाया जाएगा बूथ
उपायुक्त ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के करीब 83 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 443 बूथ और 10 मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। अभियान तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन 28 जून को बूथों पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। उपायुक्त सोलन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त कार्यालय में शनिवार को जिला प्रतिरक्षण कार्य बल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पल्स पोलियो, एचपीवी टीकाकरण और एचआईवी से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बैरियर और शूलिनी मेले जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए जाएं, ताकि कोई बच्चा अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की लगभग 7,503 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पूरी तरह सुरक्षित और निशुल्क है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को टीका लगवाने की अपील की। बैठक में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार ने एचआईवी एंड एड्स अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. परविंदर सिंह, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed