फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Public awareness against tobacco in schools, message of healthy lifestyle given

Solan News: तंबाकू के खिलाफ स्कूलों में जनजागरण, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Mon, 01 Jun 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Public awareness against tobacco in schools, message of healthy lifestyle given
तंबाकू मुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता गतिविधियों में भाग लेते विद्यार
कश्लोग, पकौटी, रौड़ी व छामला सहित कई विद्यालयों में अंबुजा फाउंडेशन और सलाम मुंबई फाउंडेशन ने चलाया अभियान
विज्ञापन

जून माह तक जारी रहेंगे कार्यक्रम


संवाद न्यूज़ एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट और सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में तंबाकू मुक्त स्वस्थ विद्यालय कार्यक्रम के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नौ मानकों को पूरा करते हुए विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ विद्यालयी वातावरण को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग, राजकीय उच्च विद्यालय पकौटी, प्राथमिक विद्यालय रौड़ी और माध्यमिक विद्यालय छामला सहित कई विद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम विश्व तंबाकू निषेध दिवस से शुरू होकर जून माह तक जारी रहेगा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य सखी कार्यकर्ताओं को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और उसके सामाजिक प्रभावों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू मुक्त विद्यालय की पहल बच्चों और किशोरों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम से अब तक 47 विद्यालय जुड़ चुके हैं। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ आदतों और सकारात्मक सोच का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। वहीं, संजय शर्मा ने कहा कि यह पहल अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। ब्रजेश शर्मा, जियोलॉजिस्ट, कश्लोग लाइम स्टोन माइंस, अंबुजा सीमेंट लिमिटेड ने विद्यार्थियों से तंबाकू और अन्य नशे से दूर रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्नेहलता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता देवी, बिमला शर्मा, तारा शर्मा और सावित्री बंसल सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed