{"_id":"65cf597a6798fdd0ea076b31","slug":"protested-against-the-anti-labor-law-of-the-central-government-solan-news-c-176-1-ssml1041-116436-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी कानून का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी कानून का किया विरोध
Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
एटक और सीटू ट्रेड यूनियन सोलन मालरोड पर रोष रैली निकालते हुए। संवाद
संयुक्त यूनियन ने जिला मुख्यालय में निकाली रोष रैली
चिल्ड्रन पार्क में केंद्र सरकार की बताई विरोधी नीतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संयुक्त मजदूर किसान आंदोलन के आह्वान पर जिले के किसानों और मजदूरों की ओर से केंद्र सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। रोष रैली निकाली गई। सीटू के जिला कमेटी अध्यक्ष मोहित वर्मा, सीटू राज्य कमेटी की तरफ से राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व राज्य उपाध्यक्ष जगत राम विशेष रूप से मौजूद रहे।
रोष रैली के बाद सभी सदस्य चिल्ड्रन पार्क में एकत्रित हुए। यहां अध्यक्ष ने कहा कि मजदूर वर्ग से केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम संहिताओं में बदलने के मजदूर विरोधी फैसले के विरोध में आम हड़ताल का आयोजन किया गया। सीटू का मानना है कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार इन चारों श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों पर मजदूर विरोधी कानून थोपना चाहती है, उनके अधिकारों को छीनना चाहती है वहीं दूसरी ओर सांप्रदायिकता का अपना पुराना कार्ड खेलते हुए 2024 में होने वाले आम चुनाव में जनता को मूल मुद्दों से भटकाकर भावनात्मक मुद्दों पर वोट डालने के लिए तैयार करने का काम कर रही है। सीटू इस बात को समझती है कि यदि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आती है तो इन चार श्रम संहिताओं को लागू करने में पिछले 2 साल में रही अपनी असफलताओं को पाने के लिए वह पूरी ताकत से काम करेगी और देश के स्तर पर इन मजदूर विरोधी व पूंजीपति परस्त नीतियों को थोपने का काम करेगी। केंद्र सरकार को इन नीतियों को लागू करने से रोकने के लिए पूरे देश स्तर पर मजदूर आंदोलन को और मजबूत करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सीटू प्रचार अभियान चलाएगी। आम हड़ताल के बाद आम जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट करने की अपील करेगी। इस मौके पर विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी समेत करीब 150 लोग मौजूद रहे।