फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Protest in Kunihar against false cases against Hindus

Solan News: हिंदुओं पर झूठे मुकद्दमे करने पर कुनिहार में रोष प्रदर्शन

Sat, 28 Sep 2024 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 28 Sep 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Protest in Kunihar against false cases against Hindus
कुनिहार में प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर बाजार में रैली निकालते हुए हिंदु संगठन के सदस्य व अन्
प्रवासियों के पंजीकरण करने की भी मांग उठाई मांग
विज्ञापन

व्यापार मंडल समेत हिंदु संगठनों ने किया कुनिहार में प्रदर्शन
नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिंदू समाज के दो लोगों पर सिविल सूट का केस करने के विरोध में देवभूमि क्षत्रिय संगठन, व्यापार मंडल कुनिहार व स्थानीय कुनिहार, हाटकोट और कोठी पंचायत के प्रतिनिधियों समेत स्थानीय लोगों ने कुनिहार में बस अड्डा से नायब तहसीलदार कार्यालय तक विशेष समुदाय के खिलाफ रोष रैली निकाली और नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इससे पहले लोगों ने नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उन्होंने विशेष समुदाय के लोगों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। धरने के समर्थन में कुनिहार बाजार भी दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहा।
इस दौरान देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल कुनिहार के अध्यक्ष धीरज ठाकुर, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, कोठी पंचायत प्रधान बलविंद्र कौर, शिव तांडव गुफा समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर, लखदाता समिति के अध्यक्ष आरपी जोशी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने हिंदू संगठनों ने एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र में प्रवासियों के पंजीकरण करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


इनसेट
यह था मामला
गौरतलब है कि कुनिहार के नए बस अड्डे के समीप प्राचीन लखदाता स्थान को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा अपने धार्मिक स्थल का स्वरूप दिया जा रहा था। इस पर कुछ समय पहले हिंदू संगठनों व स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध किया था। उस समय उपायुक्त सोलन, एसडीएम अर्की ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझा लिया गया था। उसके बाद हिंदू संगठन व स्थानीय लोगों ने यहां पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन भी किया था। इस महीने भी लखदाता मंदिर में हिंदू समाज के लोगों ने यहां पूजा अर्चना कर प्रसाद बांटा। इसे लेकर विशेष समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा हिंदू समाज के दो लोगों पर कोर्ट में केस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और मामले में प्रदर्शन कर रोष रैली निकाली गई। लोगों का कहना हैं कि विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हिंदुओं पर झूठे मुकदमे, नाजायज कब्जे और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुनिहार में प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर बाजार में रैली निकालते हुए हिंदु संगठन के सदस्य व अन्

कुनिहार में प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर बाजार में रैली निकालते हुए हिंदु संगठन के सदस्य व अन्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed