फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   promote natural farming State government committed for - Dr. Shandil

Solan News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वचनवद्ध - डॉ. शांडिल

Sun, 29 Sep 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
promote natural farming 

State government committed for - Dr. Shandil
नौणी में किसान मेले के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
नौणी मझगांव में तीन दिवसीय किसान मेले का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी मझगांव पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले का समापन हो गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वचनवद्ध है और इस उद्देश्य की पूर्ति में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और जन-जन को ज़हर मुक्त अन्न उपलब्ध करवाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना के तहत प्रथम चरण में 36 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राकृतिक खेती के उत्पाद को बेहतर मूल्य दिलवाने के लिए 10 नए किसान उत्पादक संगठन गठित किए जाएंगे। इस वर्ष इस कार्य पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती अपनाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस मार्ग पाज्जों को पक्का करने के लिए तीन लाख रुपए, ग्राम पंचायत नौणी में सामुदायिक परिसर के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, सरावन सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दो लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत नौणी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दो लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने मेला समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने महालाना-नौणी मार्ग को आवश्यकतानुसार निर्मित करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed