{"_id":"698893ae389f068b1808ac61","slug":"proclaimed-offender-arrested-from-rajasthan-solan-news-c-176-1-ssml1041-162851-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उद्घोषित अपराधी राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उद्घोषित अपराधी राजस्थान से गिरफ्तार
विज्ञापन
सोलन। अदालत से उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने राजस्थान के दौसा जिला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सोलन पहुंच गई है। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
एसपी तिरुमला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उद्घोषित अपराधी दिला राम पुत्र लच्छी राम, निवासी गांव मैणू पारनू, तहसील अर्की को राजस्थान के जिला दौसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय कसौली ने 1 दिसंबर 2025 को दोबारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। आरोपी न्यायालय में विचारण के दौरान लगातार निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिससे उसने न्यायालय द्वारा निर्धारित जमानत मुचलकों की शर्तों का उल्लंघन किया।