फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Private school managers after notice applied for renewal of recognition

Solan News: नोटिस के बाद निजी स्कूल प्रबंधकों ने मान्यता रिन्यू के लिए किया आवेदन

Sun, 28 Jul 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 28 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
अब 6 निजी स्कूलों को एक सप्ताह का और समय दिया
विज्ञापन


दिए समय पर आवेदन न करने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शिक्षा खंड सोलन में नोटिस के बाद निजी स्कूल प्रबंधकों ने मान्यता रिन्यू कराने के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। जिसमें शनिवार तक 36 स्कूलों के आवेदन विभाग के पास पहुंच गए हैं, जबकि रह गए 6 निजी स्कूल प्रबंधकों को एक सप्ताह तक की राहत प्रदान की गई है। इसके बाद विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों पर 500 रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं इनकी रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को भी सौंपी जाएगी।

जानकारी के अनुसार शिक्षा खंड सोलन के स्कूलों की मान्यता रिन्यू करने का समय पूरा हाेने के बाद करीब 15 स्कूलों ने आवेदन नहीं किया था। जिन्हें विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद 42 स्कूलों में से 36 ने आवेदन कर दिया है। जबकि छह स्कूल ने अभी तक कोई आवेदन नहीं किया है। अब तय समय पर आवेदन न करने पर इन स्कूलों को डिफाल्टर सूची में डालकर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा। वहीं इनकी मान्यता को रद्द के लिए भी निदेशालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी एचआर चंदेल ने बताया कि कि नोटिस के बाद स्कूलों ने मान्यता रिन्यू के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। छह स्कूल रह गए है, जिन्हें एक सप्ताह की राहत प्रदान की है। यदि इसके बाद भी आवेदन नहीं करते है, तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed