{"_id":"6a1094d2d91615c55209f71f","slug":"private-bus-service-on-nalagarh-mittiyan-route-has-been-stalled-for-two-months-solan-news-c-176-1-ssml1044-169916-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़-मित्तियां रूट पर दो माह से निजी बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़-मित्तियां रूट पर दो माह से निजी बस सेवा ठप
विज्ञापन
लोगों को हो रही है परेशानी, परमिट रद्द करने की उठाई मांग
पहले भी बंद की थी बस, आरटीओ ने 10 हजार का किया था चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से मित्तियां रूट पर एक निजी बस संचालक की मनमानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सायं 7:15 बजे नालागढ़ से चलती है और दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे मित्तियां से वापस आती है। पिछले दो महीने से ज्यादा समय से यह बस सेवा बंद है। एक बार पहले भी यह बस सेवा बंद कर दी थी तो इसकी शिकायत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से की। परिवहन विभाग की ओर से चेतावनी देने के बाद बस सेवा शुरू हो गई थी, लेकिन अब पिछले दो माह से ज्यादा समय से नहीं चल रही। कुछ माह पहले भी संचालक ने बस को बंद कर दिया था। जिस पर आरटीओ ने संचालक पर 10 हजार रुपये का चालान किया था, लेकिन अब दोबारा दो माह से बस बंद है। स्थानीय निवासी जगन्नाथ धीमान, नानक चंद चंदेल, भाग सिंह चंदेल और कुलदीप ने बताया कि बस संचालक का बहाना है कि इस रूट पर सवारियां नहीं मिलती। अगर सवारियां नहीं मिलती है तो उसे अपना परमिट सरेंडर कर देना चाहिए, ताकि किसी और को दिया जा सके। इस रूट पर अभी केवल निगम की दो ही बसे चलती हैं। एक दोपहर 12:00 और दूसरी शाम 5:15 बजे। इसके बाद कोई बस नहीं हैं। अगर निगम की बस खराब हो जाए तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई
इस बारे में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विपिन गुप्ता का कहना है कि पहले भी उन्हें इस बारे में शिकायत मिली थी तो उसका 10 हजार रुपये का चालान किया गया था और चेतावनी भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि दोबारा अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।