{"_id":"69fa3720a07079811b0adc50","slug":"preparations-to-speed-up-hpv-vaccination-in-the-district-special-ptms-to-be-organised-in-schools-solan-news-c-176-1-ssml1041-168698-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में एचपीवी टीकाकरण को रफ्तार देने की तैयारी, स्कूलों में आयोजित होंगी विशेष पीटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में एचपीवी टीकाकरण को रफ्तार देने की तैयारी, स्कूलों में आयोजित होंगी विशेष पीटीएम
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दिए आयोजन के निर्देश
सोलन में सुस्त पड़ी एचपीवी टीकाकरण की रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में एचपीवी वैक्सीन लगाने की धीमी चाल ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए अब दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से कमर कस ली है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत अब स्कूलों में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन कर अभिभावकों की भ्रांतियां दूर की जाएंगी। अकसर देखा गया है कि जानकारी के अभाव और वैक्सीन को लेकर फैली अफवाहों के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को टीका लगवाने से हिचक रहे हैं। इसी झिझक को खत्म करने के लिए पीटीएम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। वे अभिभावकों को समझाएंगे कि 9 से 14 वर्ष की छात्राओं के लिए यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कितनी सुरक्षित और प्रभावी है।
पेंटिंग और स्लोगन से घर-घर पहुंचेगा संदेश
जागरूकता अभियान को केवल बैठकों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। स्कूलों में कैंसर मुक्त भविष्यविषय पर पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभाग का मानना है कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे जागरूक होंगे और यह संदेश प्रभावी ढंग से घर-घर तक पहुंचेगा।
लक्ष्य 7 हजार, टीका लगा सिर्फ 500 को
जिले में एचपीवी वैक्सीन की रफ्तार उम्मीद से काफी कम है। आंकड़ों के अनुसार, सोलन जिले में करीब 7 हजार से अधिक किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक केवल 500 किशोरियां ही कवर हो पाई हैं। कई क्षेत्रों में टीकाकरण का ग्राफ बेहद चिंताजनक बना हुआ है।
विज्ञापन
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें पीटीएम के दौरान स्कूलों का दौरा करेंगी ताकि अभिभावकों के मन में उठ रहे सवालों और शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। स्कूलों और अभिभावकों के बीच सीधा संवाद ही इस अभियान को सफल बना सकता है। सभी स्कूलों के लिए पीटीएम आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।
- गोपाल चौहान, शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा), सोलन