फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations begin in Parwanoo to prevent dengue; fogging campaign to be launched in the city

Solan News: परवाणू में डेंगू की रोकथाम के लिए तैयारियां शुरू, शहर में चलाया जाएगा फॉगिंग अभियान

Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से बैठक कर बनाएंगे प्लान
विज्ञापन


समय से पहले हो रही बारिश के चलते डेंगू फैलने का बढ़ा खतरा

हर साल आते हैं परवाणू व बीबीएन क्षेत्र में डेंगू के सैकड़ों मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और बीबीएन में हर साल डेंगू के सैकड़ों मामलों को देखते हुए इस बार प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। बेमौसम बारिश के कारण पैदा हुए खतरे को भांपते हुए नगर परिषद परवाणू ने डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए अभी से कमर कस ली है।समय से पूर्व शुरुआत मानसून के आने से पहले ही धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को शून्य किया जा सके। शहर के सभी वार्डों में सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई और नालियों की व्यापक सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के अनुसार, वर्तमान में चुनावों के कारण व्यस्तता है, लेकिन जैसे ही प्रक्रिया समाप्त होगी, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरे शहर में बड़े पैमाने पर फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन के लिए इस साल सबसे सुखद पहलू यह है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद क्षेत्र से अवैध झुग्गियों को हटा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सालों में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले इन्हीं क्षेत्रों से सामने आते थे। अब इन क्षेत्रों के साफ होने से संक्रमण फैलने का खतरा काफी कम होने की उम्मीद है। वहीं नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक संयुक्त बैठक कर आगामी कार्ययोजना जारी करेंगे। जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को शिक्षित किया जाएगा, ताकि शहर को इस बार डेंगू मुक्त बनाया जा सके।

कूलर, पुराने टायर में पानी जमा न होने दें
ईएसआई अस्पताल परवाणू की प्रभारी डॉ. ज्योति ने स्थानीय निवासियों को जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कूलर, पुराने टायर, गमलों और छतों और नालियों में पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। यदि तेज बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed