फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations begin for winter carnival in Kunihar

Solan News: कुनिहार में विंटर कार्निवाल को लेकर तैयारियां शुरू

Fri, 01 Nov 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 01 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
होंगी खेल प्रतियोगिताएं, विजेजा होंगे सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार में पहली बार होने वाले रियासत विंटर कार्निवल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 20 व 21 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में तीन मुख्य श्रेणियों में प्रतिभागिता होगी। इसे लेकर खंड विकास अधिकारी ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।
गायन श्रेणी में लोकगीत और हिंदी/अन्य गीतों के विजेताओं को अर्की की झंकार पुरस्कार और बैटल ऑफ द बैंड्स में विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के विजेताओं को ललकार पुरस्कार दिया जाएगा। नृत्य श्रेणी में एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को अर्की के फनकार और नटराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मिस बाघल प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें 18 से 29 वर्ष की युवतियां भाग ले सकेंगी। 10 नवंबर के बाद ऑडिशन के बारे जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने बताया कि सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ एक कला और मूर्तिकला प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें स्थानीय कला और अर्की की लुप्त प्राय कलम का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 16 विद्यालयों के लिए क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता, तंबोला जैसे खेल और स्वयं सहायता समूहों द्वारा फूड स्टॉल्स भी आकर्षण का हिस्सा होंगे। अधिक जानकारी के लिए विकास खंड कार्यालय कुनिहार में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed