{"_id":"61d08e367f76871f64031789","slug":"pre-vocational-course-starts-for-sixth-to-eighth-class-in-20-schools-of-solan-solan-news-sml3953537106","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी से आठवीं कक्षा तक प्री-वोकेशनल शिक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी से आठवीं कक्षा तक प्री-वोकेशनल शिक्षा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले के छठी से आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्री-वोकेशनल शिक्षा शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के पहले चरण में जिले से 20 स्कूलों को चयनित किया है। स्कूलों को पहले चरण में 15-15 हजार की किश्त भी दी गई है। इससे बच्चों को तकनीकी ज्ञान के साथ प्रत्येक क्षेत्र की ट्रेनिंग दी जा रही है। विद्यार्थियों को जिस विषय के बारे में पढ़ाया जा रहा है, उसके बारे में तकनीकी शिक्षा दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार प्री-वोकेशनल शिक्षा के तहत विद्यार्थी अपनी मर्जी से विषय का अध्ययन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उद्योगों का चयन कर अध्यापकों को बता सकते हैं। इसके बाद संस्थानों में भ्रमण करवाया जाएगा।
शुक्रवार को रावमापा गुग्गाघाट के विद्यार्थियों ने नौणी विवि का भ्रमण किया है। उन्होंने फूलों, फलों सहित अन्य खेंती के बारे में जानकारी ली है। विद्यार्थियों को आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, रिटेल, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग एंड फाइनेंस, सिक्योरिटी, कृषि, फूड प्रोसेसिंग पेपर वर्क, परिधान, मीडिया एंटरटेनमेंट एंड एनिमेशन, प्लंबिंग, पावर, टेलीकॉम एवं कंस्ट्रक्शन के बारे में सामान्य ज्ञान दिया जाएगा। प्री-वोकेशनल शिक्षा नौवीं कक्षा से दी जाती थी।
विज्ञापन
इन स्कूलों का हुआ है चयन
प्रथम चरण में प्री-वोकेशनल शिक्षा के लिए जिला के बीस स्कूलों में रावमापा अर्की, रावमापा (छात्र) कुनिहार, रावमापा परवाणू, रावमापा धर्मपुर, रावमापा दाड़लाघाट, रावमापा घनागुुघाट, रावमापा कंडाघाट, रावमापा गौड़ा, रावमापा कन्या सोलन, रावमापा गुग्गाघाट, रावमापा कुठाड़, रावमापा कन्या नालागढ़, रावमापा छात्र नालागढ़, रावमापा रेडू़, रावमापा पट्टामहलोग, रावमापा बरोटीवाला, रावमापा गुल्लरवाला, रावमापा मानपुरा, रावमापा बद्दी, रावमापा प्राथा का चयन किया है।
दिया जा रहा सामान्य ज्ञान
शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक दीवान चंदेल ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत छठी से आठवीं तक प्री-वोकेशनल कोर्स को शुरू कर दिया है। पहले चरण में 20 स्कूलों का चयन किया है। चयनित स्कूलों के विद्यार्थियों को वोकेशनल शिक्षा के तहत उद्योग, कृषि विभाग सहित अन्य सामान्य ज्ञान से संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण भी स्कूल करवा रहे हैं।