{"_id":"62701e4cb0862648136cdecd","slug":"pre-fabricated-building-of-leprosy-ready-in-lohanji-cm-to-inaugurate-on-4th-may-solan-news-sml407577055","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहांजी में कुष्ठ रोग अस्पताल तैयार, आईसीयू की सुविधा मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहांजी में कुष्ठ रोग अस्पताल तैयार, आईसीयू की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को सांस की दिक्कत होने पर अब दूसरे अस्पतालों में नहीं भेजा जाएगा। उनका इलाज नवनिर्मित कुष्ठ रोग अस्पताल लोहांजी में ही हो पाएगा। प्रदेश के पहले आधुनिक कुष्ठ रोग अस्पताल के आईसीयू में बेड की व्यवस्था कर दी गई है।
शुरुआत में यहां आठ बेड लगाए गए हैं जिनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। कुमारहट्टी में चार साल बाद लोहांजी में प्री-फेब्रिकेटिड कुष्ठ रोग अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। अस्पताल में मरीजों को रहने के लिए 10 कक्ष बनाए गए हैं। खास बात यह है कि एक साथ रहने वाले मरीजों को अब अलग-अलग रूम में आइसोलेट किया जाएगा। अस्पताल में रोज ओपीडी होगी। वर्तमान में यह अस्पताल चंबाघाट में चल रहा है।
धर्मपुर चिकित्सा खंड मांडोधार में कुष्ठ रोग अस्पताल था लेकिन यहां पर कॉलेज का निर्माण होने से अस्पताल को धर्मपुर में स्थानांतरित किया गया है। करीब पांच वर्ष पहले धर्मपुर कुष्ठ रोग अस्पताल फोरलेन की जद में आ गया था। इसके बाद अस्पताल में उपचाराधीन 20 मरीजों को चंबाघाट के पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
2018 में कुष्ठ रोग अस्पताल बनाने के आदेश दिए थे। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सोलन स्वास्थ्य विभाग को करीब 4.50 करोड़ की राशि जारी की थी। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. उदित कुमार ने कहा कि अस्पताल बनकर तैयार है। अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था भी की गई है। आगामी दिनों में मरीजों को नए अस्पताल भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
चार को प्रस्तावित है उद्घाटन
अस्पताल का उद्घाटन चार मई को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
वर्तमान में है प्रदेश में 126 मरीज
प्रदेश में इस समय कुष्ठ रोग के 126 मरीज हैं। इनमें से कई मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। सोलन में बिलासपुर, सिरमौर समेत अन्य जगहों के 16 मरीज हैं। इनमें से 12 मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।