फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Prayers were offered for peace across the district.

Solan News: जिलेभर में नमाज अदा कर अमन की मांगी दुआ

Fri, 29 May 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों हर्षोल्लास से मनाया ईद-उल-जुहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। जिलेभर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सोलन के पुराने बस अड्डे के समीप जामा मस्जिद समेत नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर स्थित ईदगाह व नालागढ़ रामशहर मार्ग पर तबलिगी मरकज सहित बीबीएन स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ी और समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश में अमन, शांति की दुआ मांगी। मौलाना शाहिद व मुफ्ती जावेद ने कहा कि प्रेम, दया, कुर्बानी और विश्वास का प्रतीक यह त्योहार कुर्बानी की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर तमाम मुस्लिम भाईयों ने देश में अमन चैन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी जाती है।

मुस्लिम समुदाय में ईद उल जुहा का अपना एक महत्व है और यह त्योहार हजरत इब्राहिम और उनके बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह को खुश करने के लिए दी गई कुर्बानी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बकरीद के दिन हर वर्ष मुस्लिम समुदाय के लोग बकरों, भेड़ों आदि की कुर्बानी देते हैं, जो कि तीन दिनों तक चलती है। बद्दी के अनवारिया मस्जिद, आईशा मस्जिद, बरोटीवाला, हरायपुर, बिलांवाली स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। देश में अमन शांति व खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed