फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Prayers offered on Eid-ul-Fitr

ईद-उल-फितर पर नमाज की अदा

Tue, 03 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered on Eid-ul-Fitr
सोलन की जामा मसजीद मे नमाज अदा करते मुसलीम समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में ईद-उल-फित्तर पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कोविड के दो वर्ष बाद मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने ईद की नमाज अदा की। इस बार मस्जिदों में लोग कम पहुंचे। यहां पर अधिकतर प्रवासी लोग रहते है। वे ईद मनाने के लिए घर चले गए हैं। सोलन, नालागढ़, बद्दी, परवाणू समेत रामशहर में ईद उल फित्तर की नमाज अता की गई।
विज्ञापन

लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। ईद की नमाज में देश की खुशहाली, अमन चैन की दुआएं भी मांगी। ईद के चांद के दीदार के बाद समुदाय के लोगों ने सोलन समेत दूसरी मस्जिदों में नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र के करीब 1800 मुस्लिम समुदाय समेत अन्य लोगों ने भी भाग लिया। जामा मस्जिद के मौलाना मुहम्मद यूनुस ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एक-दूसरे को मिठाइयां और सेवइयां बांटकर खुशी मनाई। मुस्लिम ने पवित्र महीने में अल्लाह की इबादत की और रोजे रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसानियत का देता है पैगाम
मौलाना मुहम्मद यूनुस ने कहा कि ईद उल फितर दुनिया को इंसानियत का पैगाम देती है। ईद दिलों को जोड़ती है। ईद प्यार और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर की नवाज में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए दुआ मांगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि वह देश में अमन शांति और भाईचारे का संदेश दें और समाज निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed