{"_id":"6849956e18837b4d200bbcc1","slug":"power-cut-in-baddipower-cut-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-145927-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी का तापमान 43 डिग्री पार, बोर्ड ने उद्योगों को लोड़ कम करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी का तापमान 43 डिग्री पार, बोर्ड ने उद्योगों को लोड़ कम करने को कहा
विज्ञापन
दोपहर में लगाए जाएंगे बीबीएन में कटसंवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। इस पर बिजली बोर्ड ने अब उद्योगों को अपना लोड कम करने को कहा है। ट्रांसफार्मरों में 85 डिग्री से ऊपर तापमान जाने से बिजली बोर्ड ने बद्दी में आधा घंटे का रूटीन कट लगाने का प्लान बनाया है। दिन के समय सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की संख्या न के बराबर है।
बद्दी में बुधवार को दिन का तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। ऐसे में बिजली के कटों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बद्दी क्षेत्र में रूटीन में थोड़ी-थोड़ी देर बाद कट लग रहे हैं। बोर्ड ने बढ़ते तापमान को देखते हुए यह कदम उठाया है। धूप में ट्रांसफार्मरों में 85 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। ऐसे में ट्रांसफार्मर जलने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं नालागढ़ के नंगल में ओवरलोड़ होने का असर अंकावाली औद्योगिक क्षेत्र में दिखा। बोर्ड ने इस क्षेत्र में कुछ समय के लिए कट लगाए। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते सब स्टेशनों व ट्रांसफार्मरों में तापमान बहुत अधिक बढ़ गया है। इनके जलने की खतरा पैदा हो गया है। बोर्ड ने थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कट लगाने का प्लान बनाया है। वहीं, नालागढ़ के ऊपरला नंगल में ओवर लोड़ होने से अंकावाली पर अधिक लोड़ है। उद्योगों को अपना लोड करने को कहा गया है। वहीं बद्दी में दिन के समय रूटीन के कट लगाए जा रहे हैं।