{"_id":"61228e828ebc3e79de06229c","slug":"postman-delievers-rakhis-on-sunday-hrtc-also-providesfree-transport-to-sisters-in-solan-solan-news-sml3812170197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकियों ने घर-घर पहुंचाई राखियां, बसों में निशुल्क रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकियों ने घर-घर पहुंचाई राखियां, बसों में निशुल्क रहा सफर
विज्ञापन
सोलन मालरोड पर बहनों की ओर से पोस्ट की गई राखियों को लेकर घूमते डाक विभाग कर्मी। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। रक्षाबंधन पर डाकियों ने घर-घर जाकर बहनों के प्यार की डोर उनके भाइयों तक पहुंचाई।
रविवार और पर्व की छुट्टी के बावजूद डाकियों ने सही पते पर राखियां पहुंचाईं। दिन भर शहर में पोस्टमैन बहनों के प्यार की डोर उनके भाइयों तक पहुंचाने में डटे रहे। पथ परिवहन निगम ने भी बहनों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें निशुल्क चलाईं। शहर के बाजारों में सभी दुकानें खुली रहीं। सुबह से शाम तक बाजारों में लोगों की चहल-पहल बनी रही।
घरों में परंपरा के अनुसार बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। राखियों को भाइयों तक पहुंचाने में रविवार को भी पोस्टमैन तैनात रहे। मालरोड पर सुबह से ही डाक विभाग कर्मचारी दिखाई दिए। परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा दी गई। कोविड काल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य कर्मचारियों को राखी बांधने बहनें पहुंची। अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं में जुटी महिला कर्मचारी जाबली बस हादसे के घायल यात्रियों को उपचार देने में जुटी रहीं।
वहीं, धर्मपुर के टैगोर वनस्थली स्कूल कुठाड़ के बच्चों ने राखी का त्योहार मनाया। इस मौके पर छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगा कर रक्षाबंधन पर्व मनाया। अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में विद्यार्थियों का पूरा सहयोग किया।