फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Poor roads in Baddi-Nalagarh becomes a threat to drivers in BBN

बद्दी-नालागढ़ एनएच खस्ताहाल, पैचवर्क के बाद भी नहीं सुधरी हालत

Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इन गड्ढों को भरने के लिए 19 लाख में ठेका दिया था लेकिन ठेकेदार ने आधा-अधूरा ही कार्य किया। इससे वाहन चालकों को कोई भी राहत नहीं मिल पाई।
नालागढ़ से बद्दी तक एनएच की हालत काफी खस्ता है। पूरा मार्ग गड्ढों में तबदील हो गया है। मार्ग की हालत को देख स्थानीय प्रशासन ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर पैचवर्क करवाने के लिए 19 लाख का ठेका दिया था लेकिन ठेकेदार ने आधे गड्ढे ही भरे।
विज्ञापन

इससे मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है। खेड़ा, खरूणी और मानपुरा के समीप हालत ज्यादा खराब है। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागिरक कल्याण संघ की बैठक में भी प्रशासन से इस मार्ग को ठीक करने की गुहार लगाई गई। संघ के प्रधान नरेश घई ने बताया कि अभी फोरलेन का कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। इस मार्ग पर चलना वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने बताया कि मार्ग की इतनी दयनीय हालत आज तक नहीं हुई है। मार्ग पर गड्ढे होने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

कई लोग इन गड्ढों के चलते दुर्घटनाग्रस्त होकर अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। राष्ट्रीय मार्ग के साइट इंजीनियर दिनेश पुनिया ने बताया कि एक बार ठेकेदार ने पैचवर्क का कार्य कर दिया था। जल्द ही फोरलेन का कार्य शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed