{"_id":"6475e62500089572730b1709","slug":"poor-people-are-not-coming-to-get-housing-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1040-635-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में गरीब लोग नहीं आ रहे आवास लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में गरीब लोग नहीं आ रहे आवास लेने
Tue, 30 May 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 30 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में शहरी विकास विभाग द्वारा बनाई गई इमारत। संवाद
बीते 13 साल पहले बने भवन हो रहे खंडहर
128 आवासों में से 52 पात्र लोगों को हुए आबंटित
76 आवास अभी भी पड़े हैं खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। शहरी विकास विभाग ने नगर परिषद क्षेत्र में गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को आवासीय सुविधा देने के लिए 128 दो कमरों के सेट बनाए थे, जो 13 साल बीतने के बाद भी खाली पड़े है। लोग इन्हें लेने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह आवास खंडहर हो रहे हैं। विभाग ने एक दो बार इसके टेंडर लगाए, लेकिन अभी तक 76 लोगों को आवास आवंटित नहीं हुए हैं। केवल 52 आवास ही आबंटित किए गए थे। शेष बने मकान अब खराब हो रहे हैं। इनका प्लास्टर भी उखड़ रहा है। खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर शहरी विकास विभाग ने इन्हें गरीब लोगों को देने में असमर्थ है तो किराए पर लोगों को दे दें जिससे नगर परिषद की आय बढ़े।
वर्ष 2010 में हिमुडा ने तीन करोड़ की लागत से यह 128 आवास तैयार किए थे। शहरी विभाग ने 52 पात्र लोगों को यह आवास आबंटित कर दिए हैं लेकिन अभी भी 76 खाली पड़े हैं। कई लोग इन खाली आवासों में बिना किसी परमिशन के रह रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि जब यह आवास आवंटित होंगे तो वे इन्हें छोड़ देंगे। करोड़ों रुपये से बने यह सरकारी भवन उपयोग हुए बिना ही बेकार हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि बीबीएन में किराए के कमरे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे नगर परिषद इस भवन को किराये पर चढ़ा दे। इससे एक तो भवन की देखरेख होगी, वहीं किराये के रुप में नगर परिषद की आय भी बढ़ेगी। पूर्व पार्षद मनोज वर्मा ने कहा कि परिषद इसे गरीब लोगों को आबंटित करे। अगर गरीब नहीं मिल रहे है तो इसे किराए पर चढ़ा दें, जिससे यह बंद पडें भवन खराब होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि यह भवन शहरी विकास विभाग ने बनाया है। दो तीन बार इन खाली कमरों के विभाग ने टेंडर लगाए हैं लेकिन गरीब लोग इसे लेने नहीं आ रहे, जिसके चलते यह खाली पड़े हैं। विभाग ने परवाणू के आवास तो आबंटित कर दिए, जल्द ही यहां के भी आवास भी गरीबों को आबंटित कर दिए जाएंगे।