फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   polyclinic in nalagarh

Solan News: नालागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए खुली ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक

Fri, 22 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
इंपेक्ट
विज्ञापन

देश में खुलीं 21 नई पालीक्लीनिक, पूर्व सैनिक लीग सात साल से उठा रही थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पूर्व सैनिक के लिए केंद्रीय डिफेंस मंत्रालय ने ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खोल दी है। यहां पूर्व सैनिक पिछले सात साल से ईसीएचएस और कैंटीन की सुविधा की मांग कर रहे थे। पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को इसके लिए रोपड़, चंडी मंदिर या सोलन में धक्के खाने पड़ते हैं, लेकिन अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को घरद्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने ईसीएचएस के साथ कैंटीन खोलने की भी मांग दोहराई।

नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग की स्थापना 2017 में हुई थी और उस समय से ही लीग नालागढ़ में कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिमी कमान चंडी मंदिर और आर्मी ट्रेनिंग कमांड शिमला से पत्र व्यवहार कर रही थी। बीबीएन पर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 1615 पूर्व सैनिक और 249 विधवाएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र के उद्योगों में लगभग 7500 पूर्व सैनिक, विधवाएं और उनके आश्रित कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त सेवारत और पूर्व सैनिकों के लगभग तीन हजार परिवार इस क्षेत्र में रहते हैं। कुल मिलाकर आंकड़ा 12 हजार से अधिक है। बावजूद यहां पर कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा उपलब्ध नहीं थी।। उधर, हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक मदन शील शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने नेपाल समेत देशभर में 21 ईसीएचएस पालीक्लीनिक खोली हैं। नालागढ़ को भी यह सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed