{"_id":"6926ff585563bcd3100e5b2a","slug":"political-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-157945-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 से 60 साल के बीच चुना जाएगा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष : बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 से 60 साल के बीच चुना जाएगा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष : बघेल
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जिले में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने पहुंचे
चार दिनों तक पांचों विस में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से करेंगे बात
8 दिसंबर तक हाईकमान को सौंपेंगे जिलाध्यक्ष का प्रस्तावित नाम
उसके बाद तय होगा सोलन जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव जितेंद्र बघेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बुधवार को सोलन पहुंचे। इस दौरान पुराने विश्राम गृह सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर वह चार दिनों तक सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। 8 दिसंबर तक यह फीडबैक कांग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी जिसके बाद बेहतर कार्य करने वाले को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाईकमान की प्राथमिकता रहेगी कि 35 से 60 साल के बीच के पदाधिकारी या कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पर नियुक्त किया जाए, हालांकि अगर कोई योग्य व्यक्ति इससे अधिक आयु का होगा तो उस पर विचार जरूर किया जाएगा। कहा कि जो भी जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करेगा, उसे एक फार्म भरना होगा। तीन पेज के इस फार्म में मुख्य तौर पर उसका पूरा ब्योरा होगा। उसके आधार पर 26 को उन्होंने सोलन में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। वहीं 27 नवंबर को कसौली में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। जबकि 28 को दून व नालागढ़ और 29 को अर्की विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से बैठक कर जिलाध्यक्ष के बारे में चर्चा होगी। इस दौरान कांग्रेस समर्थित सभी संगठनों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जो पात्र व लोकप्रिय व्यक्ति होगा, उसे ही जिलाध्यक्ष पद की कमान दी जाएगी। हालांकि नाम हाईकमान ही फीडबैक के आधार पर तय करेगा। इससे पहले लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पूर्व विधायक व आब्जर्वर करनेश जंग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्य जीत नेगी, रोहताश बेदी सोहना समेत पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
इनसेट
मुख्य चुनाव आयोग व लोकतंत्र निष्पक्ष होना जरूरी
कांग्रेस की केंद्र समेत बिहार में हुई हार पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग व लोकतंत्र को निष्पक्ष होना चाहिए। चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। ब्राजील मॉडल पर वोट बनाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार तानाशाह बन चुकी है और वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है। प्रधानमंत्री मोदी जनता से झूठे वादे करते आ रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार की गारंटियों समेत कुछ सवालों से वह बचते दिखे और कहते रहे कि वह केंद्र जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आए हैं। प्रदेश में क्या चल रहा है, इससे उन्हें अभी मतलब नहीं है।