{"_id":"69f8f985d3eab4f504071e5e","slug":"police-keep-a-close-watch-on-drug-smugglers-sp-issues-zero-tolerance-instructions-solan-news-c-176-1-ssml1044-168672-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर, एसपी ने दिए जीरो टॉलरेंस के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर, एसपी ने दिए जीरो टॉलरेंस के निर्देश
विज्ञापन
बद्दी में एनसीओआरडी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी विनोद धीमान- स्रोत- पुलिस विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ऑफिस बद्दी में हुई मासिक नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए बद्दी पुलिस ने अपनी रणनीति और सख्त कर दी है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मासिक नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक में एसपी विनोद धीमान ने दो टूक शब्दों में कहा कि नशे के खिलाफ किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी विनोद धीमान ने जिला में सक्रिय नशा तस्करों की कुंडली खंगालने और उनकी गतिविधियों पर चौबीस घंटे निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत कर सूचनाओं पर तत्काल रेड डाली जाए। विशेष नाकेबंदी और चेकिंग अभियानों में तेजी लाई जाए।
स्कूलों-कॉलेजों पर विशेष पहरा
नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए एसपी ने शिक्षण संस्थानों के आसपास चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में स्थापित शिकायत पेटियों की नियमित जांच की जाए और वहां से प्राप्त शिकायतों पर बिना देरी किए कार्रवाई की जाए। साथ ही, युवाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
पंचायतों में सक्रिय होंगी नशा निवारण समितियां
ग्रामीण स्तर पर नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समितियों को और अधिक सक्रिय किया जाए, ताकि जमीनी स्तर से सूचनाएं सीधे पुलिस तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
कोट
हमारा लक्ष्य समाज को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- विनोद धीमान, एसपी बद्दी