{"_id":"57347b554f1c1b3a4391a22a","slug":"police-doing-his-duty-under-umbrella","type":"story","status":"publish","title_hn":" लाल छाते के नीचे पुलिस देगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल छाते के नीचे पुलिस देगी ड्यूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 12 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में ट्रैफिक व्यवस्था का कार्यभार संभाल रहे पुलिस कर्मियों को कड़ी धूप से बचने के लिए रोड सेफ्टी क्लब और ब्लड डोनर्स सोसाइटी ने लाल रंग के छाते प्रदान किए।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परवाणू में ट्रैफिक व्यवस्था का कार्यभार संभाल रहे पुलिस कर्मियों को कड़ी धूप से बचने के लिए रोड सेफ्टी क्लब और ब्लड डोनर्स सोसाइटी ने लाल रंग के छाते प्रदान किए। पिंजौर बाइपास टीटीआर चौक से लेकर ओल्ड बैरियर के अलावा बाईपास रोड तथा परवाणू की अंदरूनी सड़कों में ट्रैफिक नियंत्रण में लगे पुलिस कर्मियों को कड़ी धूप में कार्य करना पड़ता है।
इसके चलते दोनों संस्थाओं ने पुलिस जवानों को छाता देने का फैसला लिया है। विनोद गुप्ता, अतुल शर्मा और प्रवीण पुंज ने यह जानकारी दी है। परवाणू के डीएसपी प्रमोद चौहान ने परवाणू रोड सेफ्टी क्लब और परवाणू ब्लड डोनर्स सोसाइटी के इस कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन