{"_id":"5ddab87a8ebc3e54eb2a8768","slug":"police-crime-chitta-two-arrested-solan-news-sml315279446","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में 10.29 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में 10.29 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी पुलिस ने दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत टोल बैरियर के पास गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बद्दी पुलिस की एक टीम टोल बैरियर बद्दी में गश्त पर थी तो मढ़ावाला से कार बद्दी बैरियर की तरफ आई जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। कार चालक ने कार को बिना रोके सनसिटी रोड की तरफ मोड़ लिया। पुलिस ने कार का पीछा करके आरटीओ बैरियर के पास कार को रोका।
कार में दो व्यक्ति सवार थे जिसमें पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो कार में सवार सुनील कुमार गांव मोडु डाकघर सवाहन तहसील श्रीनैणा देवीजी जिला बिलासपुर और गुरमीत सिहं पुत्र कर्म सिंह निवासी मोडा डाकघर मिस्सेवाला जिला रोपड़ पंजाब से 10.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर मामले की पुष्टि एसपी बद्दी एनके शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वाहन व मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।