{"_id":"64fdc417c3d48179c9042be4","slug":"police-caught-illegal-mining-near-baddi-balad-bridge-solan-news-c-176-1-ssml1040-6983-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी- बालद पुल के समीप पुलिस अवैध खनन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी- बालद पुल के समीप पुलिस अवैध खनन पकड़ा
Sun, 10 Sep 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बालद नदी के क्षतिग्रस्त पुल के समीप हो रही अवैध माईनिंग । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बालद पुल के पास बारिश की आड़ में हो रहे अवैध खनन मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि मौके से पोकलेन और टिपर समेत चालक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने वहां हुई ताजा खनन का निरीक्षण किया। मौके पर ही एसपी मोहित चावला भी पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को खनन स्थल के साथ लगते क्रशरों की जांच के आदेश भी दिए।
इस बार बरसात में खनन के चलते भारी नुकसान हुआ है और प्रदेश सरकार ने खड्डों व नालों में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। परंतु अवैध खनन कर अपनी जेबें भरने वालों को जैसे ही मौका मिलता है तो यह लोग बालद नदी समेत अन्य नदियों व नालों में खनन करने से बाज नहीं आते हैं। बद्दी में जहां मुख्य पुल क्षतिग्रस्त हुआ है यह अवैध खनन हो रहा था। जैसे ही सूचना मिली बद्दी पुलिस की टीम वहां पहुंची और थोड़े ही समय बाद एसपी बद्दी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की टीम को कहा कि बालद नदी के साथ लगते क्रशरों का निरीक्षण किया जाए। कहा कि खनन को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।