फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police arrested two more accused of double murder

Solan News: दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 13 Aug 2023 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में हुए दोहरे हत्याकांड के तीनों आरोपी नालागढ़ पुलिस ने दबोच लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी इंद्रजीत सिहं को जालंधर के मोतीपुर से शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार दोनों आरोपी गौरव गिल और इंद्रजीत को अमृतसर गुरुद्वारे से पकड़ लिया। अब इन दोनों को पुलिस नालागढ़ लेकर आ रही है। दो दिन पहले पकड़े आरोपी इंद्रजीत सिहं को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को नालागढ़ के रामशहर मार्ग पर दरगाह के समीप दो सगे भाईयों की हत्या कर दी थी। पंजाब के नकोदर से गौरव गिल, इंद्रजीत एक ओर इंद्रजीत सिहं दो बाइक लेकर नालागढ़ पहुंचे। गौरव गिल कुनाल का दोस्त था। बताया जा रहा है कि उनका पैसे को लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। पहले कुनाल अपने भाई के पास नालागढ़ आया हुआ था। वरुण नालागढ़ में काम करता था। 10 अगस्त को गौरव अपने दो साथियों के साथ एक अन्य परिचित प्रिंस की दुकान आया और वहां पर कोल्ड ड्रींक पीने के बाद रामशहर मार्ग की ओर चला गया। वहां पर उन्होंने कुनाल को बुलाया। कुनाल अपने भाई वरुण व दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा लेकिन पहले से तैयार पंजाब के इन लोगों ने पहले कुनाल को मारा उसके बाद वरुण को बुरी तरह से तेजधार हथियारों से मारा। मारने के बाद वह यहां से निकल गए। इस दौरान एक बस उधर से जा रही थी बस में सवार लोगों ने इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस की तीन टीमें पंजाब के लिए रवाना कर दीं थीं। जिस पर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने जालंधर के मोतीपुर से आरोपी इद्रजीत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी गौरव और इंद्रजीत (टू) फरार थे। लेकिन डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों को पीछा कर रही थी। रविवार को टीम ने पंजाब के अमृतसर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस टीम पंजाब से नालागढ़ ला रही है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी फिरोज खान ने बताया की दोहरे हत्या कांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने इस कामयाबी के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed