फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police and Home Guard jawans rehearsed for the march past on the occasion of Himachal Day

Solan News: हिमाचल दिवस को लेकर पुलिस और होमगार्ड जवानों ने किया मार्चपास्ट का पूर्वाभ्यास

Sat, 12 Apr 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। ठोडो मैदान में हिमाचल दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर हो गई हैं। शनिवार को पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने परेड की रिहर्सल भी शुरू कर दी है। यह रिहर्सल 14 अप्रैल तक चलेगी। रिहर्सल के पहले दिन पुलिस अधिकारियों ने भी मार्चपास्ट का निरीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। इस अवसर पर पुलिस व होमगार्ड की टुकड़ियां मार्चपास्ट करेंगे। जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग समेत निजी और सरकारी स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। जिसके लिए भी रिहर्सल शुरू हो गई है। वहीं समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं ठोडो मैदान में नगर निगम की ओर से समारोह से पूर्व सफाई कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed