फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Poets in a conclave hails Hindi language through poems and articles in Solan

धिक्कार है बंधुओं! यदि हिंद में हिंदी न हो

Wed, 08 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Poets in a conclave hails Hindi language through poems and articles in Solan
हिंदी पखवाड़ा पर आयोजित कवि सम्मेलन में प्रतिभागी कवि व साहित्यकार। - फोटो : SOLAN
सोलन। ...सिंध में सिंधी न हो और सधवा के बिंदी न हो, धिक्कार है मेरे बंधुओ! यदि हिंद में हिंदी न हो। देश में हिंदी का महत्व बताती डॉ. प्रेम लाल गौतम की इन पंक्तियों ने हिंदी के संवर्धन पर बल दिया। हिंदी पखवाड़े पर जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग ने बुधवार को सोलन में परिचर्चा और कवि गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी ममता वर्मा ने की।
विज्ञापन

सत्र की शुरुआत व्यंग्यकार एवं लेखक अशोक गौमत के पत्र वाचन से हुई जिन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। कवि कुल राजीव पंत ने ...तुम्हारे शहर की बरसात में जो छाता भीगा था, अभी तक गीला है पंक्तियों से माहौल में रुमानियत भर दी।
विज्ञापन

नाटककार व लेखक संजीव अरोड़ा ने ..बढ़ चले कदम अंतरिक्ष की ओर, सुना है चांद पर बस्ती बसाएंगे.. कविता से जिंदगी की भागमभाग को दर्शाया। डॉ. शंकर वसिष्ठ ने सफेद झूठ जब बन जाता है बरगद कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हेमंत अत्रि ने कैद सांसें मांग रहीं, अब मास्क से आजादी कविता से कोरोना काल में उपजी विभीषिका का वर्णन किया। शशिभूषण पुरोहित ने नग्गर गांव के सौंदर्य पर चित्रित कविता... वह फिर सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर आया.. प्रस्तुत की।
सुनीता शर्मा ने तिरंगे में लिपटे शहीद के लिए वो भीड़ सलाम बन जाती है, कविता से देश भक्ति का जज्बा दिखाया। सुखदर्शन ठाकुर ने बात करते हो दोस्ती की और दिल में रखते हो मलाल से समाज कर विसंगतियों पर तंज किया।

अर्पित सिसोदिया ने कुछ पूछे तो मत बताना कविता से महिलाओं की समस्याओं को उजागर किया। पूर्ण वर्मा ने उम्मीदें तो सब बनाते हैं कविता पेश की। केआर कश्यप ने अपनी कहानी भाईचारा का वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed