फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PNB hands over 20 lakh rupees to wife as deceased had salary account with the bank

पीएनबी ने मृतक कामगार की पत्नी को दिए 20 लाख

Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। तीन महीने पहले सड़क दुर्घटना में मारे गए हमीरपुर के अंकुश डोगरा की पत्नी अनीता कुमारी को पंजाब नेशनल बैंक बद्दी ने 18 लाख रुपये का चेक दिया।
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अंकुश डोगरा की पत्नी को बैंक की ओर से जारी राशि का चेक दिया। इससे पहले बैंक दो लाख रुपये का चेक उन्हें दे चुका है। इस मौके पर उनके साथ वार्ड-9 के पार्षद सुरजीत चौधरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर निवासी अंकुश डोगरा बद्दी की आइसोलोएड कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी ने अंकुश का सैलरी अकाउंट बीएनबी में खोला हुआ था।
इसके चलते दुर्घटना में जान जाने पर 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलने का प्रावधान है। अप्रैल में अंकुश की कंपनी से घर लौटते समय नालागढ़ के समीप दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार और प्रबंधक तरुण कुमार सिंह के प्रयासों से उनकी पत्नी अनीता को मुआवजा राशि दी गई। खाते का एटीएम होने पर दो लाख रुपये अनीता को पहले मिल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed