फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pnachayat representatives resigned jointly

दानोघाट में पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

Thu, 29 Aug 2019 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दानोघाट के प्रधान, उपप्रधान सहित पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली से रुष्ट होकर उपायुक्त सोलन को त्यागपत्र भेज दिया है। प्रधान रामदेई, उपप्रधान राजेश कुमार, पंचायत सदस्य मस्तराम, निर्मला देवी, नर्वदा देवी, बिमला देवी, नर्वदा देवी, देवेंद्र कुमार, लता ने आरोप लगाया कि दानोघाट पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष से पंचायत के विकास कार्य में बाधा पहुंचाते आ रहे हैं और समय पर कार्य की अदायगी नहीं की जा रही है। इस कारण कोई भी कार्य पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि पिछले छह महीने से पंचायत की बैठक समय पर नहीं हो रही है। सचिव अपनी मर्जी से बैठक की तारीख आगे करते रहते हैं। कहा कि पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर इसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

कहा कि 27 अगस्त को भी पंचायत की बैठक गई थी लेकिन सचिव ने सभी वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर करवाने के बाद 12 बजे बैठक छोड़ कर चले गए। इस कारण पंचायत के सभी प्रस्ताव नहीं लिखे गए। कहा कि पंचायत सचिव ने ग्राम पंचायत दानोघाट में गांवों में विकास कार्य करवाने मेें स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग नहीं किया जा रहा है। आला अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद पंचायत सचिव के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने त्यागपत्र की प्रतिलिपि डीपीओ सोलन और बीडीओ कुनिहार को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी शिकायत नहीं पहुंची
विकास खंड अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल ने बताया कि पंचायत सचिव के खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि यदि कोई शिकायत विभाग के पास आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्रि ने बताया कि विभाग के पास दानोघाट पंचायत से शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। बताया कि पत्र को उपायुक्त सोलन को भेज दिया है। उपायुक्त कार्यालय के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed