{"_id":"68c6a70651b613c5340c6dbb","slug":"players-won-two-silver-and-eight-bronze-medals-in-kurash-competition-solan-news-c-176-1-ssml1042-152741-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत और आठ कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत और आठ कांस्य पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कुराश प्रतियोगिता में हिमाचल टीम ने 10 अलग-अलग भार में पदक प्राप्त किए हैं। सब जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुई। इसमें प्रदेश से 41 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है। चैंपियनशिप में दो खिलाड़ियों ने रजत और आठ ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। हिमाचल प्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र सिंह धौलता ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 राज्यों ने 615 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया है। इसमें वंश (50 किग्रा) और आर्चित राणा (35 किग्रा) में रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह रायजा धौलता (60 किग्रा), शशांक ठाकुर (45 किग्रा), विवेक राणा (30 किग्रा), प्रिधि लल्टा (30 किग्रा), काव्या ठाकुर (45 किग्रा), मिर्जा (35 किग्रा), रुद्र रघुवंशी (25 किग्रा), अनिरुद्ध (50 किग्रा), आर्यवीर झौटा (+55 किग्रा) में कांस्य पदक प्राप्त किया।