{"_id":"6ab3b8ea9b33159a4c091f3a","slug":"players-won-in-sports-solan-news-c-176-1-ssml1040-179767-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंडर-14 में सानिध्या, अंडर-17 में राधिका शर्मा बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंडर-14 में सानिध्या, अंडर-17 में राधिका शर्मा बनीं विजेता
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कुमारहट्टी में डीएवी की बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कुमारहट्टी में डीएवी की बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की ओर से किया गया। इसमें आठ क्लस्टरों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-14 एकल लड़कों में सानिध्या कपूर विजेता और अर्णव ठाकुर उपविजेता रहे। लड़कियों में गुरवाणी विजेता और शिवन्या कपूर उपविजेता बनीं। अंडर-17 एकल लड़कों में वीर विक्रम सिंह ने जीत हासिल की, जबकि अर्णव उपविजेता रहे। अंडर-17 लड़कियों में राधिका शर्मा विजेता और अराध्या शर्मा उपविजेता रहीं। अंडर-19 एकल लड़कों में आदित्य विजेता और अयान राणा उपविजेता रहे। अंडर-19 एकल लड़कियों में वैष्णवी विजेता और अर्पिता शर्मा उपविजेता बनीं। डीएवी प्रशासन ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों तथा क्लस्टरों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
अंडर-14 लड़कों की टीम चैंपियनशिप में क्लस्टर-5 के अथर्व, दर्श, सानिध्या और अंश विजेता रहे। क्लस्टर तीन के गुरवश, जयदित्य, रियांश और यंजत उपविजेता बने। लड़कियों के मुकाबलों में क्लस्टर सात की गुरवाणी विजेता रहीं। क्लस्टर तीन की भानु, दिमायरा, नव्या और तनिशा उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
अंडर-17 लड़कों की टीम चैंपियनशिप में क्लस्टर छह के आदित्य, दक्ष, मोक्षित और वीर विक्रम सिंह विजेता रहे। क्लस्टर दो के आरव, चिराग, दिव्यांश और वंश उपविजेता बने। अंडर-17 लड़कियों में क्लस्टर पांच की अनाध्य, राधिका, सान्वी और श्ररणया विजेता रहीं। क्लस्टर दो की आद्या, अराध्य, इवाशि और पावनी उपविजेता बनीं। विजेता खिलाड़ी 24 से 26 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।