फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Plants distributed in Gadasar village on International Biodiversity Day

Solan News: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गड़ासर गांव में बांटे पौधे

Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बीएसआई की ओर से कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (बीएसआई) की ओर से जिला सिरमौर के गड़ासर गांव में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर कार्य, वैश्विक प्रभाव थीम के तहत आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आर्थिक महत्व वाले पौधों को सहेजने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर ग्रामीणों को चारा, औषधीय और इमारती प्रजातियों के कुल 70 पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही गांव के मंदिर के समीप विशेष रूप से भोजपत्र का पौधा रोपा गया। कार्यक्रम में पर्यावरण व संरक्षण कार्यों में सराहनीय योगदान देने के लिए गांव के एक बुजुर्ग पुरुष और एक बुजुर्ग महिला को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई) सोलन के प्रभारी डॉ. रवनीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. केएस डोगरा ने किया। बीएसआई सोलन के प्रमुख डॉ. कुमार अमरीश ने सभी का स्वागत करते हुए जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। मुख्यातिथि डॉ. रवनीत सिंह ने ग्रामीणों को वन्य जीव संसाधनों की महत्ता और उन पर मंडरा रहे खतरों से अवगत कराया। इस अवसर पर गांव के 60 से अधिक लोगों सहित बीएसआई एचएडब्ल्यूएचआरसी सोलन के कर्मचारी ब्रिजेश मीणा, आसीम अली, रितिश कुमार सिंह, संजीव कुमार और हिमानी शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed