{"_id":"69d5160cb46d9747fc028c81","slug":"pipes-broke-due-to-encroachment-removal-people-thirsted-for-water-solan-news-c-176-1-sln1013-166755-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अतिक्रमण हटाने से पाइप टूटे, लोग पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अतिक्रमण हटाने से पाइप टूटे, लोग पानी को तरसे
विज्ञापन
सोलन–जौणाजी रोड पर पानी की पाइप टूटने के कारण खस्ताहाल सड़क। संवाद
सोलन-जौणाजी सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई से परेशानी
नालियां भी टूटीं, सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी
कई जगह दलदल, लोग परेशान
दोपहिया चालक और पैदल चलने वाले लोगों को हो रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-जौणाजी सड़क के चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे अतिक्रमण के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई जगह मुख्य पाइप लाइन टूट गई है। इससे एक सप्ताह से घरों तक पानी की आपूर्ति बाधित है।
लोग टैंकर मंगवाकर जरूरत पूरी कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। वहीं टूटे पाइप से बहते पानी के कारण पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। कुछ लोग इस स्थिति से नाराज हैं, जबकि कुछ अतिक्रमण हटाने का समर्थन भी कर रहे हैं।
सोलन-जौणाजी रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। एक ओर जहां विभाग सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर डंगा लगाने का काम भी चल रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जमीन खोदने से कई पाइपें टूट गई हैं। इनसे लगातार पानी बहकर सड़क पर फैल रहा है। इससे सड़क किनारे दलदल जैसी स्थिति बन गई है और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जौणाजी रोड के दुकानदारों का कहना है कि पाइप टूटने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
डंगा लगने तक पाइप बिछाना मुश्किल
दुकानदार भारत भूषण गर्ग ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण तो हटा दिया, लेकिन पानी के पाइप टूट गए। इससे सारा पानी सड़क पर बह रहा है। एक सप्ताह से घरों में पानी नहीं पहुंचा है। जब तक यहां डंगा लगाने का कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक नए पाइप बिछाना संभव नहीं है। पानी के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इससे खर्च बढ़ गया है।
काम पूरा होने पर मिलेगी राहत
वार्ड आठ के निवासी जगदीश चंद ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का कार्य लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। हालांकि पाइपें टूटने से अस्थायी परेशानी हो रही है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार आएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
टूटे पाइप को जोड़ने का काम जारी
नगर निगम की ओर से टूटे पाइप को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कई पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण काम में कुछ देरी हो रही है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। डंगा बनने के बाद नालियां भी बनाई जाएंगी, जिससे सड़क पर पानी जमा नहीं होगा।
प्रिंस ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम सोलन