{"_id":"6a109347f5e0d19efe0eab9d","slug":"pine-leaves-removed-to-save-forests-from-fire-solan-news-c-176-1-ssml1040-169965-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जंगलों को आग से बचाने के लिए हटाई चीड़ की पत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जंगलों को आग से बचाने के लिए हटाई चीड़ की पत्तियां
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर कुनिहार में वन विभाग ने चलाया विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग कुनिहार की ओर से जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह,वन खंड अधिकारी कुनिहार नारायण दत्त शर्मा और वन मित्रों की टीम ने वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर,वन विश्राम गृह परिसर के रास्तों व वन मंडल अधिकारी कार्यालय कुनिहार तक जाने वाले मार्गों से ज्वलनशील पदार्थों चीड़ की सूखी पत्तियों और अन्य सूखे कचरे को हटाने का कार्य किया।
वन विभाग की टीम ने सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर उन क्षेत्रों को चिह्नित किया, जहां गर्मियों के मौसम में आग लगने की संभावना अधिक रहती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चीड़ की सूखी पत्तियां गर्मी के मौसम में बेहद तेजी से आग पकड़ती हैं। इसके कारण जंगलों में आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर यह अभियान चलाया गया, ताकि लोगों को भी वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।
वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जंगल प्राकृतिक संपदा हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में छोटी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। जंगलों में लगने वाली आग से न केवल पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचता है। बल्कि वन्य जीवों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। इसके अलावा पर्यावरण संतुलन पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। वन खंड अधिकारी नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। विभाग भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
लोग वन विभाग का करें सहयोग
राजेंद्र सिंह ने वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए अपनी सहभागिता बढ़ाएं और वन विभाग का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से जंगलों के आसपास आग न जलाने बीड़ी,सिगरेट को खुले में न फेंकने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को देने का आग्रह किया।